मंगलवारको गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने एकल गायन, समूह गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, नाटक आदि में हुनर दिखाया।
ग्रुप डांस में मिलन चौबे और उनके साथियों ने री चिरैया पर शानदार प्रस्तुति दी। निशा साहू एवं साथियों ने पंजाबी गीत झूम बराबर झूम पर जलबा दिखाया। ओशी कुशवाह ग्रुप द्वारा पंख होते तो उड़ जाती पर, जयश्री भार्गव ग्रुप ने राजस्थानी डांस पर अपनी प्रस्तुित दी। वहीं शालू शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति पर सभी ने सराहाना की। एकल नृत्य में भी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नैना खत्री, स्वाित मंगरोलिया, कंचन पंथी, नििध कुशवाह, निशा कीर, प्रियंका, सोनम गुप्ता, रितिका शर्मा, रानी मालवीय, जानकी विश्वकर्मा, वर्षा खरे ने मनमोहक नृत्य किया। फैंसी ड्रेस में छात्राओं ने दुल्हन, बंगाली दुल्हन, सबरी, हरे पेड़, बालिका वधु, आधुनिक भारतीय नारी बनकर मन मोह लिया। संचालन डा ज्योति धनोतिया और डा शिखा दुबे ने किया। निर्णायक मंडल में डा वनिता वाजपेयी, मूलचंद सोनी उपस्थित रहीं।