गंज
बासौदा
शुक्रवार शाम पांच बजे स्टेशन मिल रोड स्थित हितकारिणी धर्मशाला से हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवा ,महिलाएं और पुरुष भजनों के साथ पूरे यात्रा मार्ग पर नाचते हुए चल रहे थे।
इस संकीर्तन यात्रा में नगर के अतिरिक्त नवद्वीप ,बरसाना ,इंग्लैेंंड ,अमेरिका ,वृंदावन ,उज्जैन ,झांसी ,सागर ,बीना व विदिशा के श्रद्धालु शामिल हुए। संकीर्तन यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई सभी चौराहों से निकली। कई स्थानों पर शोभायात्रा का नागरिको ने स्वागत किया। समापन बरेठ रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पर किया गया। बरेठ रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता पर सत्संग प्रारंभ हुआ। जो शाम छह से साढ़े सात बजे तक चलेगा । इससे पहले भी हरे कृष्ण प्रचार केन्द्र कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर चुका है।
श्रीमद्भागवत कथा सत्संग 20 अप्रैल तक चलेगा। संकीर्तन यात्रा के दौरान हरे कृष्णा हरे-हरे की धुन पर जमकर नाची महिलाएं। मुख्य मार्गों से निकली संकीर्तन यात्रा में जमकर नाचे श्रद्धालु।