विदिशा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचकर पूरे देश मेें अपने होने और आगामी समय में पुरानी राजनैतिक पार्टियों को होशिया कर दिया है। दिल्ली की कामयाबी से आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का जोश भी सातवें आसमान पर है। प्रदेशभर में शुरू हुई स्वराज यात्रा विदिशा पहुंची। इस दौरान प्रदेश सचिव ने विदिशा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशी न उतारे जाने का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी ने 12 जनवरी से प्रदेश के चार प्रमुख शहरों से एक साथ स्वराज यात्रा की शुरूआत की। भोपाल से शुरू हई यात्रा का भम्रण दल दूसरे दिन सोमवार को बासादा से होकर विदिशा में आमसभा कर सांची होते हुए रायसेन की ओर कूच कर गया। इसके पूर्व दोपहर तीन बजे के लगभग बासौदा से आई यात्रा का स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रा आमसभा में तब्दील हो गई। माधवगंज पर हुई इस आमसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुंका ने सख्त लहजे में भाजपा और कांग्रेस दोनों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी का झाडू चल चुका है। कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, लोकसभा चुनाव में पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का ध्येय व्यवस्था परिवर्तन का है। हमें नाम, पैसा या शोहरत नहीं चाहिए।
अन्य पार्टियां जनता के सामने….हमें सिर्फ अच्छी व्यवस्था चाहिए। उन्होंने पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किए जा रहे औचक निरीक्षणों पर कहा कि अब वे भोपाल रोड सिग्रल होने पर रूकने लगे हैं। जबकि 15 साल पहले भी भोपाल में रेड सिग्नल हुआ करते थे। राजस्थान की मुख्यमंत्री ने अपना सुरक्षा दस्ता आधा कर दिया। यह सब अचानक नहीं हुआ बल्कि दिल्ली में बैठे एक आम आदमी ने करके दिखाया है। अन्य पार्टियों की अब मजबूरी है कि वे जनता के सामने पहुंचकर ढोंग कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कुछ चीजों में अव्वल स्थान हांसिल किया है, जिनमें भ्रष्टाचार, बलात्कार और कुपोषण शामिल है। आज भाजपा दावा करती है कि हम बिजली के मामले में सरप्लस हैं और अन्य राज्यों को बिजली बेचने की स्थिति में हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2002 के बाद कोई भी बिजली उत्पादन केन्द्र नहीं बना है। जो बिजली उन्होंने पैदा की है वह प्रायवेट सेक्टर को आगे कर की है। जिसमें उन्हें मोटा कमीशन भी मिल रहा है, लेकिन अब एक आम आदमी केजरीवाल ने देश में बदलाव की बयार शुरू की है। जिसमें कुछ चंद लोग पूरे गांव या शहर का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि पूरा गांव आपस में तय करेगा कि उन्हें क्या करना है। यहां ग्राम पंचायत नहीं ग्राम स्वराज की मांग का सपना हमने देखा है। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक पार्वती राजपूत, खुशालसिंह, डा. पीूयष सक्सेना, विकास पचौरी आदि मौजूद थे।
पूरा फोकस लोकसभा में कार्यक्रम के बाद प्रेस से बात करते हुए अक्षय हुंका ने कहा कि 31 जनवरी को प्रदेश की 29 सीटों में से कुछ सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन वेबसाइट के जरिए प्रपत्र के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदिशा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हमारा पूरा फोकस लोकसभा चुनाव के लिए है। महत्वपूर्ण सीट होने के चलते यहां केजरीवाल भी प्रचार के लिए आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना ही आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। पांच दिन पूर्व तक प्रदेश में ढाई लाख सदस्य जुड़ चुके थे। वहीं शहर में केवल एक हजार सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं।